वाहन चोर चांद पुलिस के गिरफ्त में
छिंदवाड़ा/चांद- पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अति पुलिस अधीक्षक महोदय संजीव कुमार के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चौरई पी.एस. वालरे के निर्देशन मे थाना चांद प्रभारी उनि दीपक डेहरिया थाना चांद पुलिस स्टाफ को दिनाँक अक्टूबर 27 की रात्री में मुखबिर सूचना के आधार पर पांच लोगों को चांद पुलिस व्दारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। पांचो आरोपियों के कब्जे से चार मो.सा. जप्त की गयी है।
आरोपीयों विरूध्द धारा 379, 411, 34 ताहि. 41(1+4) जाफौ. का पंजीबध्द किया गया है।
जप्त मशरूका
04 नग मोटर सायकल कीमत 1,20,000 रूपये
गिरफ्तार आरोपी
1. राहुल पिता किशन मंगरोले उम्र 23 साल साकिन राजना थाना चांद।
2. राधेश्याम पिता रूपचंद बम्होरे उम्र 34 साल साकिन डोंगरगावं थाना बिछुआ।
3. इंदर पिता जानराव सूर्यवंशी उम्र 23 साल साकिन दिलावर मोहगांव थाना चांद।
4. गोविंद पिता नामदेव बम्होरे उम्र 24 साल साकिन तीतरी थाना चांद।
5. अदनसिंह पिता भागलाल बट्टी उम्र 35 साल साकिन रगडा थाना चांद जिला छिंदवाडा।
