महिलाओं को जागरूक करने महिला जागरूकता रथ को एसपी ने किया रवाना
सिवनी- पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में महिला अपराध मुक्त शहर बनाने के लिये महिला जागरूक रथ को पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे भी मौजूद थे।
रथ विभिन्न थानों के थाना क्षेत्र अंतर्गत भ्रमण करेगा। तथा महिलाओं को जागरूकता करने का काम करेगा। महिलाओं सम्बन्धी अपराध पर नियंत्रण करने पुलिस विभाग व महिला अपराध मुक्त जिला के द्वारा रथ के माध्यम से पुलिस थाना, पुलिस कंट्रोल रूम अथवा महिला हेल्प डेस्क पर सूचना देने हेतु करेगा उक्त रथ महिलाओं को उनके अधिकारों संबंधित कानूनी जानकारी प्रदान करेगा।
महिला अपराध मुक्त जिला बनाने के लिए सिवनी पुलिस प्रशासन की ओर से यह पहल की गई है जिसका उद्देश्य यह है कि इस रथ से महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर नियंत्रण होगा। साथ ही महिला कमांडो से महिलाएं जुड़ेंगी। इस तरह जिले को महिला अपराध मुक्त बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। यह रथ पूरे महीने भर जिले के सभी थानों में जाकर प्रचार करेगा।
